Success Story: किसान के बेटे ने बिना कोचिंग दो बार क्रैक किया UPSC, IPS दीपक कुमार से जानें सफल होने का मंत्र

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 12, 2024, 12:05 PM IST

Success Story of IPS Officer Deepak Kumar: आईजी रेंज आगरा पद पर तैनात आईपीएस दीपक कुमार का नाम देश के टॉप आईपीएस अधिकारियों में शामिल है। बिहार के बेगूसराय के रहने वाले दीपक कुमार की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है। Times Now Navbharat से खास बातचीत में आईपीएस दीपक कुमार ने अपने यूपीएससी सफर के बारे में बताया।

Story if IPS Deepak Kumar IG Range Agra: कहते हैं अगर आपका आत्मविश्वास मजबूत है तो आपको सफलता जरूर मिलती है। इस कथन का सबसे बड़ा उदाहरण हैं आईपीएस ऑफिसर दीपक कुमार। बिहार के बेगुसराय से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा पहले प्रयास में क्रैक करना और देश के टॉप आईपीएस ऑफिसर की लिस्ट में शामिल होना, ये सभी उपलब्धियां आईपीएस दीपक कुमार के नाम में जुड़ चुका है। साल 2003 बैच के आईपीएस दीपक कुमार IG रेंज आगरा के पद पर तैनात हैं। Times Now Navbharat से खास बातचीत में आईपीएस दीपक कुमार ने अपने यूपीएससी सफर के बारे में बताया। अगर आप सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या करने का सोच रहे हैं तो आईपीएस दीपक की कहानी आपको सफलता दिलाने में हर तरीके से मदद करेगी। आइए उनके संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

IPS Deepak Kumar

IPS Deepak Kumar

किसान परिवार के दीपक कुमार

आईपीएस दीपक कुमार एक किसान परिवार से आते हैं। उनका जन्म बिहार के बेगूसराय में हुआ है। दीपक कुमार की स्कूलिंग मशहूर आवासीय विद्यालय नेतरहाट से हुई है। वो बताते हैं कि नेतरहाट स्कूल ने देश में कई बड़े आईएएस और आईपीएस ऑफिसर्स दिए हैं। ऐसे में सिविल सर्विस में जाने का विचार उनको स्कूल में ही आ गया था। स्कूलिंग के बाद दीपक कुमार दिल्ली आ गए। साल 1999 से 2002 के बीच उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की। वो बताते हैं कि उनके स्कूल के समय का ही दोस्तों का ग्रुप था जो एक साथ दिल्ली सिविल सर्विस की तैयारी के लिए आया था।

End of Feed