एजुकेशन

Study In Abroad: भारतीय छात्रों के लिए रोमानिया में UG-PG और PHD करने का शानदार मौका, ऐसे करें अप्लाई

Study In Abroad After 12th, Graduation: यदि आप भी विदेश से यूजी-पीजी या पीएचडी कोर्स करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। रोमानिया अपने यहां पढ़ने के लिए भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप दे रहा है। यहां स्टूडेंट्स को 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए बैचलर, मास्टर्स और पीएचडी प्रोग्राम्स की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान (Study In Romania) की जाएगी।

Image

Study In Abroad After 12th, Graduation

Study In Abroad After 12th, Graduation: यूरोप को हायर एजुकेशन के लिए बेस्ट माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी विदेश से हायर एजुकेशन करने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार (Study In Romania) मौका है। रोमानिया अपने यहां पढ़ने के लिए भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप दे रहा है। यहां छात्रों को 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए बैचलर, मास्टर्स और पीएचडी प्रोग्राम्स की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान (Study In Romania) की जाएगी। स्कॉलरशिप के जरिए मेडिसिन, डेंटल मेडिसिन और फार्मेसी को छोड़कर सभी कोर्सेज की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है। यहां आप स्कॉलरशिप के लिए योग्यता व आवेदन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले स्टडी इन रोमानिया studyinromania.gov.ro प्लेटफॉर्म पर जाएं।
  • यहां Apply for MFA Scholarships लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना आवेदन करें।
ध्यान रहे यहां आवदेन की आखिरी तारीख 12 मार्च 2025 तक है। चयन प्रक्रिया में भारत सरकार या शिक्षा मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं होगी। स्टूडेंट्स का सेलेक्शन खुद रोमानिया द्वारा किया जाएगा।

आवेदन के लिए योग्यता

  1. मान्यता प्राप्त संस्थानों से वैलिड दस्तावेज।
  2. इसके अलावा मांगे गए अन्य डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर अपलोड करें।
  3. अपने हाल के शैक्षणिक अध्ययन में न्यूनतम औसत अंक 7 (या रोमानियाई प्रणाली के अनुसार Good) जरूरी है।
  4. रजिस्ट्रेशन की समय सीमा का पालन करें।

किस भाषा में कर सकते हैं पढ़ाई

बैचलर और मास्टर प्रोग्राम्स के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त करने वालों के लिए रोमानियाई भाषा अनिवार्य है। यदि अभ्यर्थी को भाषा नहीं आती हैं, तो एक तैयारी वर्ष होगा। पीएचडी उम्मीदवार रोमानियाई या किसी विदेशी भाषा में से एक को चुन सकते हैं, जैसा कि डॉक्टोरल स्कूल की ओर से निर्धारित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article