एजुकेशन

SSC MTS Result 2024: एसएससी एमटीएस हवलदार परीक्षा का रिजल्ट, ssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

SSC MTS Result 2024: एसएससी एमटीएस परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ssc.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा।

Image

SSC MTS Result 2024 Date

SSC MTS Result 2024: एसएससी एमटीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार परीक्षा का रिजल्ट (SSC MTS Tier 1 Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। एसएससी एमटीएस रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC MTS Tier 1 Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

एसएससी एमटीएस परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 29 नवंबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 2 दिसंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

How to download SSC MTS Result 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एमटीएस/हवलदार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC MTS Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 9583 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 6144 पद और हवलदार के 3439 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी, पीईटी, पीएसटी के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article