एजुकेशन

SSC MTS, Havaldar Result 2024: एसएससी एमटीएस और हवलदार का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

SSC MTS, Havaldar Result 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन इसी सप्ताह एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा के नतीजे का ऐलान कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in, ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

SSC MTS, Havaldar Result 2024: यहां देखें एसएसी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

SSC MTS, Havaldar Result 2024: एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC MTS, Havaldar Result 2024) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवा गया है। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। -यह कॉपी अपडेटेड है

SSC MTS, Havaldar Result 2024

एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा सीबीटी मोड पर विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एग्जाम के कुछ दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को दो से तीन दिन तक का समय दिया गया था। वहीं रिजल्ट भी जारी हो चुका है।

How To Check SSC MTS, Havaldar Result 2024

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC MTS & Havaldar Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और पासवर्ड (Password) दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

SSC MTS, Havaldar Result: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
  3. पिता का नाम (Fathers Name)
  4. प्राप्तांक
  5. रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
  6. कुल मार्क्स (Total Marks)

SSC MTS Result 2024: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

बता दें एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 9583 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें एमटीएस के 6144 और हवलदार के 3439 पद शामिल हैं। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article