SSC JE Result 2024 Cut Off : जारी होने जा रहा एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट, जानें कितना होगा कट ऑफ

SSC JE Result 2024 Expected Cut Off: आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल, मकैनिकल और इलेक्ट्रिकल) पेपर 1 का आयोजन 5 जून से 7 जून 2024 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

SSC JE Paper I Result 2024 Expected Cut Off Marks: एसएससी जेई एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जूनियर इंजीनियर पेपर 1 का रिजल्ट (SSC JE Paper I Result 2024) और कट ऑफ किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.goav.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां एसएससी जेई रिजल्ट 2024 (SSC JE Result 2024 Link) की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC JE Result 2024

SSC JE Result 2024

SSC JE Paper 1 Result 2024: कब हुई थी परीक्षा

आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल, मकैनिकल और इलेक्ट्रिकल) पेपर 1 का आयोजन 5 जून से 7 जून 2024 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 12 जून को जारी की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से एसएससी जेई फाइनल आंसर-की और रिजल्ट इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि एसएससी जेई रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा।

End of Feed