SSC JE Final Result 2024: एसएससी जेई परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (SSC Junior Engineer Final Result 2024) आज यानी 3 फरवरी को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।
SSC JE Final Result 2024
SSC JE Final Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 2 का आयोजन 6 नवंबर 2024 को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एसएससी जेई परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 30% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक प्राप्त करना जरूरी है।
How to download SSC JE Result 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जेई फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC JE Qualifying Marks 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1701 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकत हैं।
