SSC GD Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी जीडी परिणाम 2026 इसी सप्ताह आधिकारिक पोर्टल पर घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि आयोग की तरफ से इस पर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रुझानों के आधार पर माना जा रहा है कि रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किए जा सकते हैं। आयोग द्वारा आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जिसके बाद अब फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ अंक जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार परिणाम घोषित होने के बाद अपने क्रेडेंशियल के माध्यम से इसे ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC GD Result 2026 (Photo - AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - दिल्ली में कक्षा 2 से 9 तक EWS एडमिशन शुरू, जानें पात्रता और जरूरी नियम
SSC GD भर्ती 2026: परीक्षा और प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण
| परीक्षा का नाम | एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 (BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF) |
| परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
| चयन प्रक्रिया के चरण | लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी, डीवी और डीएमई |
| परीक्षा की डेट | परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई, 2026 |
कितने पदों के लिए आयोजित की गई थी परीक्षा
एसएससी द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई के बीच किया गया था, जिसके रिजल्ट का इंतजार परीक्षा में शामिल हुए छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि भर्ती परीक्षा आयोजन जीडी कांस्टेबल के 25,487 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MBA में बैक आने पर क्या करें? कोर्स पूरा करने कितने साल का मिलता है समय
एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के 5 आसान स्टेप्स
स्टेप 1 - जीडी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर ऊपर दिए गए 'Result' टैब पर क्लिक करें
स्टेप 3 - उसमें 'Constable-GD' कैटेगरी पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब "SSC GD Constable Result 2026 / Merit List" के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी।
स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और ctrl+f पर क्लिक करके अपना रोल नंबर चेक करें।
रिजल्ट जारी होने के बाद लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार आगे भर्ती के अगले चरण यानी पीईटी परीक्षा के लिए जाएंगे।
