SSC GD Constable Notification 2024, SSC GD Constable Exam 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल एग्जाम (SSC GD Constable Exam 2024) का नोटिफिकेशन आज यानी 24 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 28 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
SSC GD Constable Exam 2024
SSC GD Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जीडी कांस्टेबल के कुल 75,768 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
SSC GD Constable Exam 2024: कब व कैसे होगी परीक्षा
जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 160 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। बता दें कि जीडी कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।
How to Apply for SSC GD Constable Exam 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
SSC GD Constable Notification 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
