SSC GD Constable Answer Key 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की, ssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

SSC GD Constable Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग जीडी कांस्टेबल एग्जाम की आंसर-की ssc.gov.in पर जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी आयोग की रीजनल वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC GD Constable Answer Key 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की 2024 का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (SSC GD Constable Answer Key 2024) बहुत जल्द ही आयोग की रीजनल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC GD Constable Answer Key 2024

SSC GD Constable Answer Key 2024

SSC GD Constable Answer Key 2024: कब तक जारी होगी आंसर-की

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 12 मार्च तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। इस परीक्षा में 160 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे गए थे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

End of Feed