SSC GD Answer Key 2026 Released: एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC GD Answer Key 2026) खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एसएसएफ तथा असम राइफल्स में राइफलमैन के जीडा कांस्टेबल की आंसर की जारी कर (SSC GD Answer Key) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SSC GD Constable Answer Key 2026: यहां डाउनलोड करें एसएससी जीडी आंसर की
बता दें कर्मचारी चयन आयोग की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एसएसएफ तथा असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) भर्ती परीक्षा 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का आयोजन 27 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC GD Constable Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SSC GD Answer Key 2026: इस डेट तक करें आंसर की पर आपत्ति
यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 15 जून 2026 (शाम 6:00 बजे) से 20 जून 2026 (शाम 6:00 बजे) तक का समय दिया गया है। प्रत्येक प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 50 रुपये प्रति प्रश्न/उत्तर शुल्क देना होगा। 20.06.2026 को शाम 6:00 बजे के बाद प्राप्त आपत्तियों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियां भी स्वीकार नहीं की जाएंगी।
SSC GD Answer Key: ऑब्जेक्शन करने वाले मॉड्यूल में प्रश्नों का विकल्प अलग
अभ्यर्थी ध्यान दें कि आपत्ति दर्ज कराने वाले मॉड्यूल में प्रश्नों एवं विकल्पों का क्रम परीक्षा में दिखाई दिए क्रम से अलग हो सकता है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि ऑब्जेक्शन करने वाले मॉड्यूल में किसी विशेष शिफ्ट के सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रश्नों एवं उत्तरों का क्रम समान रखा गया है, जबकि वास्तविक परीक्षा के दौरान यह क्रम अलग-अलग अभ्यर्थियों के लिए अलग था। हालांकि, परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए उत्तर आपत्ति मॉड्यूल में सही रूप से प्रदर्शित होंगे।
