एजुकेशन

SSC Exam Schedule 2025: घोषित हुई एसएससी सीएचटी व स्टेनोग्राफर एग्जाम डेट, जानें किस तारीख को होगी कौन सी परीक्षा

SSC Exam Schedule 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (CHT) एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।

Image

SSC Exam Schedule 2025 (Photo Credit: Canva)

SSC Exam Schedule 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी और कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (CHT) एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी एसएससी सीएचटी और स्टेनोग्राफर एग्जाम 2025 डेट चेक कर सकते हैं।

SSC Exam Date 2025: कब होगी कौन सी परीक्षा

नोटिस के अनुसार, एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त, 7 अगस्त और 8 अगस्त 2025 को किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कुल 200 अंकों के 200 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी। वहीं, कंबाइंट हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त 2025 को किया जाएगा। सीएचटी एग्जाम के पहले पेपर में हिंदी और इंग्लिश से कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें भी गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

How to download SSC Exam Admit Card 2025

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Admit Card 2025: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

एसएससी स्टेनोग्राफर और कंबाइंट हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवर्य होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article