SSC CPO Result 2025 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज SSC CPO परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों में सब-इंस्पेक्टर टियर 1 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतराज अब खत्म हो गया है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से सीपीओ टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें सफल हुए सभी उम्मीदवारों के नामों को शामिल किया गया है, जो चयन प्रक्रिया यानी सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण में पहुंच गए हैं। नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो कर उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कब हुई थी एसएससी सीपीओ परीक्षा
एसएससी सीपीओ प्रथम श्रेणी की परीक्षा का आयोजन SSC द्वारा 9 से 12 दिसंबर 2025 के बीच किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 3,072 रिक्तियों को भरने के लिए किया गया था। इस परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार अगले चरण में पहुंच गए हैं।
कैसे चेक करें SSC CPO Result 2025?
- SSC CPO रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर 'रिजल्ट' टेब पर क्लिक करें।
- अब आपको 'Sub Inspector Delhi and CAPFs Exam 2025 Tier 1 Result' का लिंक नजर आएगा।
- उम्मीदवार दिए गए इस लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रिजल्ट पीडीएफ खुलेगी।
- उम्मीदवार Ctrl+f का बटन दबाएं और उसमें अपना रोल नंबर दर्ज करें एंटर पर क्लिक करें।
- ऐसा करने से आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
SSC CPO Tier 1 के बाद आगे क्या?
एसएससी सीपीओ टियर 1 की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब अगले चरण में जाएंगे। अगला चरण है शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) का। उम्मीदवारों को इन दोनों के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसे पास करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में जाएंगे। उसके बाद उन्हें टियर 2 की परीक्षा में शामिल होने होगा, जो है मेडिकल टेस्ट। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी और फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
