SSC CPO Result 2023, SSC Delhi Police & CAPF SI Paper I Result 2023: एसएससी सीपीओ रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा (SSC Delhi Police & CAPF SI Exam 2023) का रिजल्ट आज यानी 25 अक्टूबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी सीपीओ रिजल्ट 2023 चेक कर सकत हैं।
SSC CPO Paper I Result 2023: जारी हुआ पेपर 1 रिजल्ट
आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए पेपर 1 का आयोजन 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। एसएससी सीपीओ पेपर 1 में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा पीईटी की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी।
SSC Delhi Police & CAPF SI Result 2023: इतने अभ्यर्थी रहे सफल
सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के कुल 1876 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सीपीओ पेपर 1 में कुल 2607 महिला और 28633 पुरुष अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। जबकि, दिल्ली पुलिस डिपार्टमेंट के 182 पुरुष अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download SSC CPO SI Result 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद सीएपीएफ रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC CPO SI Passing Marks 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स
एसएससी सीपीओ पेपर 1 में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी / ईडब्ल्यूएस को 25 प्रतिशत और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
