एजुकेशन

SSC CHT Exam 2025: घोषित हुई एसएससी सीएचटी पेपर 2 एग्जाम की डेट, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

SSC CHT Exam 2025: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 14 फरवरी को घोषित किया गया।

Image

SSC CHT Exam 2025

SSC CHT Paper 2 Exam 2025 Date: एसएससी सीएचटी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांस्लेटर (CHT) पेपर 2 की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने पेपर 1 में सफलता हासिल की थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी सीएचटी पेपर 2 एग्जाम 2025 नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHT Paper 2 Exam 2025: मार्च में होगी परीक्षा

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 12 दिसंबर को जारी की गई। जबकि, इस परीक्षा का रिजल्ट 14 फरवरी को घोषित किया गया। अब पेपर 1 में सफल अभ्यर्थियों को पेपर 2 में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एसएससी सीएचटी पेपर 2 का आयोजन 29 मार्च 2025 को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to download SSC CHT Admit Card 2025

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीएचटी पेपर 2 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHT Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर के कुल 312 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article