एजुकेशन

SSC CHSL Admit Card 2023: इस लिंक से डाउनलोड करें एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड, जानें कब होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 14, 2023, 02:09 PM IST

SSC CHSL Tier II Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करने जा रहा है। आयोग की ओर से यह परीक्षा 26 जून को आयोजित की जाएगी।

Image

SSC CHSL Tier II Admit Card 2023

Photo : iStock

SSC CHSL Tier II Admit Card 2023, SSC CHSL Tier II Exam 2023 Date: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड (SSC CHSL Tier II Admit Card 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CHSL Tier 2 Exam Date 2023: कब होगी टियर 2 परीक्षा

एसएससी की ओर से सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 26 जून को किया जाएगा। सीएचएसएस टियर 2 परीक्षा दो सेशन में होगी। सेशन 1 में कुल तीन सेक्शन और प्रत्येक सेक्शन में दो मॉड्यूल होंगे। वहीं, दूसरे सेशन में तीसरे सेक्शन का दूसरा मॉड्यूल होगा। सेशन 1 एग्जाम पूरा करने के लिए कुल 2 घंटे और 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

SSC CHSL Tier II Admit Card 2023: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

आयोग की ओर से सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, आयोग ने अभी तक इसके लिए सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SSC CHSL Tier II Admit Card 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
SSC CHSL Admit Card 2023: ध्यना रखें ये बात

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article