एजुकेशन

SSC CHSL 2024: जारी हुई एसएससी सीएचएसएल परीक्षा की फाइनल आंसर की, ssc.gov.in से करें चेक

SSC CHSL 2024 Final Answer Key: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से SSC CHSL 2024 Final Answer Key Download कर सकते हैं।

Image

जारी हुई एसएससी सीएचएसएल परीक्षा की फाइनल आंसर की

SSC CHSL 2024 Final Answer Key Pdf: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (SSC CHSL 2024) की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर से SSC CHSL 2024 Final Answer Key Download कर सकते हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है, तो यहां दिए डायरेक्ट लिंक से SSC CHSL 2024 Answer Key Pdf तक पहुंच सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा, SSC CHSL 2024 Exam

आयोग ने 1 से 11 जुलाई 2024 तक एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा आयोजित की थी, जबकि 6 सितंबर को परिणाम घोषित किया था। एसएससी ने टियर 1 परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर टियर 2 के लिए 39,835 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया था। इसके बाद एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 18 नवंबर, 2024 को आयोजित की गई। विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म 4 फरवरी, 2025 को जारी किया गया। आयोग ने कहा कि 27,092 उम्मीदवारों ने अपनी प्राथमिकताएं ऑनलाइन जमा कीं, जिन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए विचार किया गया।

SSC CHSL 2024 Final Answer Key तक पहुंचने के लिए उम्मीदवार रोल नंबर और पासवर्ड जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 06.03.2025 (18:00 बजे) से 20.03.2025 (18:00 बजे) तक की अवधि के लिए उपलब्ध होगी।

SSC CHSL 2024 Final Answer Key How to Check

नोटिस देखने के लिए इन स्टेप्स को करें चेक:-

  • सबसे पहले ssc.gov.in/ पर जाएं।
  • Notice Board के नीचे देखें।
  • अब इस टेक्स्ट पर क्लिक करें - Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2024: Uploading of Final Answer Keys along with Question Paper(s) of Tier-II and Marks.
  • पीडीएफ खुल जाएगी, जिसे आप चेक कर सकते हैं।
SSC CHSL 2024 Final Answer Key Notice Link

कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2024 का अंतिम परिणाम 18.02.2025 को घोषित किया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article