SSC CGL Typing Test 2025 Rescheduled: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 18 जनवरी 2025 को शिफ्ट 2 में आयोजित SSC CGL Typing Test को स्थगित कर दिया। ये सूचना अभी कुछ देर पहले आधिकारिक पोर्टल पर आई है। इस परीक्षा को रिशेड्यूल किए जाने की पीछे
18 जनवरी 2025 को शिफ्ट 2 में आयोजित एसएससी सीजीएल टाइपिंग टेस्ट तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया है
तकनीकी गड़बड़ियां बताया गया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, तो जानें SSC CGL Typing Test 2025 का आयोजन दोबारा कब किया जाएगा?
जो उम्मीदवार इस शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले थे, उन्हें अब पुनर्निर्धारित तिथि पर टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) के लिए उपस्थित होना होगा।
SSC CGL Typing Test 2025 Postponed
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आज संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा, 2024 के लिए टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) को रिशेड्यूल कर दिया है। अब इस परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी को किया जाएगा।
कैसे देखें नोटिस
- ssc.gov.in पर जाएं।
- Notice Board के नीचे Important Notice - Re-schedule of Examinations पर क्लिक करें।
- पीडीएफ खुल जाएगा।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 18 जनवरी को दूसरी पाली में आयोजित एसएससी सीजीएल टाइपिंग टेस्ट अब 31 जनवरी को दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोग ने खुलासा किया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि एसएससी सीजीएल के टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) के संचालन के दौरान कई तकनीकी गड़बड़ियां सामने आई थीं।
