एजुकेशन

SSC CGL Exam 2024: 30 लाख परीक्षार्थी देंगे एसएससी सीजीएल परीक्षा, देखें एग्जाम सेंटर गाइडलाइंस

SSC CGL Exam 2024 Guidelines: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी CGL Exam 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स तैयार हो जाएं। परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। SSC CGL के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं। डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC CGL एग्जाम पैटर्न

Photo : Twitter

SSC CGL Exam 2024 Guidelines: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से SSC CGL के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन किए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं। डाउनलोड कर सकते हैं। SSC CGL Exam 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स तैयार हो जाएं। एग्जाम के लिए जरूरी गाइडलाइंस यहां देख सकते हैं।

SSC CGL Exam Guidelines

  • इधर-उधर भागदौड़ और तलाशी से बचने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा समय से कम से कम 60 मिनट पहले अपने संबंधित परीक्षण स्थलों पर रिपोर्ट करना चाहिए।
  • देरी का कारण चाहे जो भी हो, परीक्षा शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • यदि उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड और उनके फोटो आईडी प्रूफ पर दी गई जन्मतिथि में कोई विसंगति है तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • यदि अभ्यर्थी उपरोक्त किसी भी दस्तावेज को परीक्षा केंद्र में लाने में विफल रहते हैं तो उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा समाप्त होने के बाद ही परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति दी जाएगी, भले ही उन्होंने कितनी भी जल्दी परीक्षा पूरी कर ली हो।
  • यदि कोई उम्मीदवार अपने संबंधित पर्यवेक्षकों/कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने में विफल रहता है या बहस में पड़ जाता है, तो उसे परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और इसे कदाचार माना जाएगा।
  • यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा की अवधि के दौरान अन्य उम्मीदवारों के साथ चर्चा या बातचीत करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे अपनी परीक्षा रद्द होने का खतरा हो सकता है।

SSC CGL Exam 2024 Guidelines यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

SSC CGL Tier 1 Exam Date

SSC CGL SSC CGL टियर I परीक्षा 9 सितंबर से 26 सितंबर, 2024 तक राज्यों के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इन क्षेत्रों के तहत SSC CGL Exam के लिए आवेदन किया है, वे अब SSC की क्षेत्रीय वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article