एजुकेशन

SSC Calender 2026: कब होंगी CGL, CHSL और MTS भर्ती परीक्षा, एसएससी ने जारी किया रिक्रूटमेंट कैलेंडर

SSC Bharti Calendar 2026 : SSC ने सभी प्रमुख SSC भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन की तारीखें, आवेदन की समय-सारिणी और परीक्षा की संभावित तारीखों की पूरी जानकारी दी गई है। ये वार्षिक कैलेंडर SSC की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इसमें पूरे साल आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल दिया गया है। SSC Bharti, SSC 2026 Bharti

Image

SSC Calendar 2026 check cgl chsl mts recruitment exam date notification vacancy posts detail

SSC Bharti 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की अलग-अलग बड़ी भर्तियों से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस महीने की आखिरी तारीख को एसएससी तीन बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। लाखों अभ्यर्थी इन भर्तियों का इंतजार कर रहे थे। मार्च के महीने में ये कैलेंडर जारी होने वाला था। अब सिलेक्शन पोस्ट, जेई और सीजीएल समेत तीनों भर्तियों का नोटिफिकेशन 31 मार्च को आना प्रस्तावित है। अभ्यर्थी ssc.gov.in पर जाकर अपना अपडेटेड कैलेंडर देख सकते हैं और इन भर्तियों की जानकारी ले सकते हैं। इस कैलेंडर में भर्ती से जुड़ी तीनों तारीखों का जिक्र किया गया है। एसएससी ने हाल ही में इन भर्तियों का अपडेट जारी किया है।

एसएससी ने जारी किया कैलेंडर

बताते चलें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 14 मार्च 2026 को ssc.gov.in पर आधिकारिक तौर पर SSC कैलेंडर 2026-27 जारी कर दिया है। इसमें सभी प्रमुख SSC भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन की तारीखें, आवेदन की समय-सारिणी और परीक्षा की संभावित तारीखों की पूरी जानकारी दी गई है। ये वार्षिक कैलेंडर SSC की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इसमें पूरे साल आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल दिया गया है।

कौन सी परीक्षा का नोटिफिकेशन कब ?

  • एसससी की सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 31 मार्च 2026 को आना है।
  • कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 टियर 1 (सीबीई) का नोटिफिकेशन 31 मार्च 2026 को प्रस्तावित है। वहीं जूनियर इंजीनियर ( सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 31 मार्च 2026 को आएगा।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी भर्ती का 31 अप्रैल, कंबाइंड हायर सेकेंडरी 10+2 लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन 30 अप्रैल 2026, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेज में सब इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेश 31 मई को आना है।

SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, SSC CPO, SSC JE, SSC Steno और अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब अपनी तैयारी की स्ट्रैटेजी बना सकते हैं। इस लेख में SSC परीक्षा कैलेंडर 2026 की पूरी जानकारी दी गई है, जिसमें सभी अहम तारीखें, नोटिफिकेशन जारी होने की तारीखें और वह सब कुछ शामिल है जो आपको जानना जरूरी है।

SSC कैलेंडर 2026 जारी SSC Calendar 2026

SSC का आधिकारिक कैलेंडर PDF जारी कर दिया गया है। इसमें CGL, CHSL, MTS, JE, Selection Post, दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर, GD कांस्टेबल और अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल शामिल है। SSC परीक्षा कैलेंडर 2026 में सभी परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन की तारीखें, आवेदन की तारीखें और परिणाम जारी होने की तारीखें दी गई हैं।

उम्मीदवार SSC के आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल 2026 के आधार पर अपनी पूरे साल की तैयारी की योजना बना सकते हैं। यह ssc.gov.in पर PDF फॉर्मेट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। वर्ष 2026 में SSC की सभी परीक्षाएं कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article