एजुकेशन

Success Story: बॉलीवुड में सिंगिग डेब्यू को तैयार श्रुति धसमाना, बोलीं- जो दिल में आए, वही करें युवा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 25, 2023, 03:13 PM IST

Shruti Dhasmana Success Story: राजस्थान की रहने वाली श्रुति धसमाना के साथ भी कुछ ऐसा है। बचपन से उन्हें गाने का शौक था और उन्होंने अपने इसी शौक को करियर के रूप में बदलने की ठान ली। 27 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'सजनी शिंदे की वायरल वीडियो' में गाने 'दिल मेरा' से सिंगर श्रुति धसमाना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

Image

Shruti Dhasmana Motivational Story

Shruti Dhasmana Motivational Story: प्रतिभा एक दिन जरूर पहचानी जाती है। अगर कुछ करने का हौसला है तो फिर एक ना एक दिन आपको वो मुकाम मिलना तय है जिसके आप हकदार हैं। राजस्थान की रहने वाली श्रुति धसमाना के साथ भी कुछ ऐसा है। बचपन से उन्हें गाने का शौक था और उन्होंने अपने इसी शौक को करियर के रूप में बदलने की ठान ली। वह मुंबई आकर बॉलीवुड में गाना चाहती थीं लेकिन ये राह आसान नहीं थी। हालांकि श्रुति की मेहनत, लगन और संयम के आगे ये मुश्किल राह आसान हो गई। अब श्रुति बॉलीवुड डेब्यू को तैयार हैं। 27 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'सजनी शिंदे की वायरल वीडियो' में गाने 'दिल मेरा' से सिंगर श्रुति धसमाना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर, राधिका मदान और भाग्यश्री दिखाई देंगी।

ऐसे मिला मौका

देश की जानी-मानी संगीत जोड़ी सचिन जिगर ने श्रुति के गाने की चंद लाइन सुनीं और 3 दिन के भीतर फाइनल गाना भेजने को कहा। श्रुति ने फाइनल गाना भेजा तो उन्हें यकीन नहीं था कि उनके जीवन का सपना पूरा होने वाला है। श्रुति कहती हैं कि प्लेबैक सिंगर के रूप में ये बॉलीवुड डेब्यू मेरे लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। श्रुति और आत्मन नेपाली द्वारा कंपोज किए गए इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है और अब तक इसे 5 मिलियन यानी 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

किस्मत ने दिया साथ

अपने अनुभव के बारे में श्रुति ने बताया कि इस गाने को मैं, को-प्रोड्यूसर आत्मन नेपाली, राइटर रिमी धार और म्यूजिक प्रोड्यूसर वैभव पनी जनवरी 2024 में लाना चाहते थे लेकिन जिगर और मैडॉक की टीम ने गाने को अपनी फिल्म का हिस्सा बना लिया। वह कहती हैं कि गाने को 4 दिन में 50 लाख बार देखा गया है जो किसी भी डेब्यू सिंगर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

परिवार ने दिया पूरा साथ

श्रुति कहती हैं कि संगीत ने मुझे वो सब कुछ दिया जिसकी मुझे जरूरत थी। मुझे मालूम था कि एक कलाकार की दुनिया अस्थिर, डरावनी और प्रतियोगिता से भरी होती है, फिर भी मैंने ये दुनिया खुद के लिए चुनी। म्यूजिक ने मुझे हमेशा अच्छे काम और अच्छे लोगों से मिलवाया। मेरे लिए मेरे संगीत की जर्नी काफी भावनात्मक और रचनात्मक रही है। मेरा पूरा परिवार मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत और सपोर्टर के रूप में हमेशा खड़ा रहा है। इसमें सबसे बड़ा श्रेय मैं अपने दादाजी हरी प्रसाद धसमाना को देना चाहती हूं जो मुझे और मेरे पेरेंट्स को हर ऑडिशन और शोज में ले जाकर मुझे सपोर्ट करते थे। बचपन से मेरे हर परफॉरमेंस के लिए मुझे तैयार करते थे और उनके उसी भरोसे ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है।

युवाओं से कही दिल की बात

सिंगर श्रुति धसमाना टाइम्स नाउ नवभारत के माध्यम से युवाओं से कहती हैं कि जो दिल में आए, युवा उसकी काम को करें। किसी के दवाब में करियर चुनने की गलती ना करें। दवाब में चुने गए करियर में सफलता की संभावना कम होती है, वहीं अगर अपने हुनर को पहचान कर करियर को चुना जाए तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article