Rajasthan Schools Summer Vacation 2023: देश के कई राज्यों में समर वेकेशन यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित हो गए हैं। समर वेकेशन का बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है। समर वेकेशन में बच्चे घूमने जाते हैं और उनके पैरेंट्स पर इस वक्त का इंतजार करते हैं। पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में समर वेकेशन शुरू हो गए हैं। वहीं राजस्थान के स्कूलों में भी समर वेकेशन घोषित हो गई हैं। जानें राजस्थान में कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान में स्कूलों में नया सत्र 1 मई शुरू हो गया है। स्कूल में 1 मई से 16 मई 2023 तक खुलेंगे और उसके बाद 17 मई से 23 जून 2023 तक छुट्टियां रहेगी। ऐसे में राजस्थान में गर्मियों की छुट्टियां लंबी रहने वाली है। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले स्कूलों को स्कूल स्तर पर ली गई वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम 16 मई तक जारी करने को कहा गया है। वहीं पिछले सत्र में 1 मई से शुरू होकर 30 जून तक छुट्टी थी। पिछले सत्र में 1 मई से शुरू होकर 30 जून तक छुट्टी थी।
