MP School Student APAAR ID Campaign: मध्य प्रदेश में स्कूली छात्रों के लिए अपार आईडी अभियान शुरू, जानें इसके फायदे और पूरी प्रक्रिया

MP School Student APAAR ID Campaign: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूली छात्रों के लिए APAAR ID जारी करने के एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत राज्य के करोड़ों स्कूली छात्रों को 12 अंकों का यूनिक आईडी दी जाएगी।

MP School Student APAAR ID Campaign: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूली छात्रों के लिए 'ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री' यानी APAAR ID जारी करने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस डिजिटल पहल के माध्यम से राज्य के 1.45 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को एक यूनिक 12-अंकों वाली डिजिटल पहचान दी जाएगी। आधार कार्ड की तर्ज पर तैयार की जाने वाली यह आईडी छात्र के पूरे शैक्षणिक सफर, ग्रेड, अंकपत्र और अन्य उपलब्धियों को एक ही जगह डिजिटल रूप से सुरक्षित रखेगी। प्रदेश में अब तक 78.5% छात्रों (लगभग 1.14 करोड़) की अपार आईडी बनाई जा चुकी है और शेष योग्य छात्रों के लिए यह विशेष अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

MP School Student APAAR ID Campaign

MP School Student APAAR ID Campaign (Photo - AI)

APAAR ID क्या है और इसका उद्देश्य?

APAAR ID केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत शुरू किए गए 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा है। यह आईडी डिजिलॉकर (DigiLocker) से जुड़ी होती है, जिसमें छात्र के स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट, बोर्ड परीक्षा के परिणाम, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का पूरा ब्योरा डिजिटल फॉर्म में दर्ज रहता है। स्कूल बदलने या उच्च शिक्षा में प्रवेश के समय कागजी कार्रवाई का झंझट खत्म होता है और एकेडमिक क्रेडिट आसानी से ट्रांसफर हो जाते हैं।

End of Feed