School Closed Today In UP, Lucknow, Noida, Ghaziabad, Agra, Pilibhit: यूपी में मौसम ने एकबार फिर अपना विकराल रूप दिखाया है। कभी बरसात तो कभी धूप मौस हर दिन नया रंग दे (UP SChool CLosed) रहा है। लगातार तापमान में गिरावट के चलते गलन वाली ठंड पड़ रही है। वहीं घने कोहरे से सड़कों पर चलना मुश्किल है। मौसम विभाग की मानें तो अभी सर्दी का कहर (UP SChool CLosed News) जारी रहेगा। आज हल्की धूप के साथ तेज हवा देखने को मिल सकती है। इस बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी (UP SChool CLosed News Today) गई हैं। बीते दिनों यूपी की राजधानी लखनऊ में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने शीतलहर को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश (UP SChool CLosed Tomorrow) दिया था। ऐसे में आप जान सकत हैं क्या आज यानी 17 जनवरी को यूपी, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा, वाराणसी और शाहजहांपुर के स्कूलों में छुट्टी है या नहीं?
Lucknow School Closed News: आज बंद रहेंगे लखनऊ
बीते दिनों यूपी की राजधानी लखनऊ में शीत लहर के चलते जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने आज यानी 17 जनवरी को कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। हालांकि विद्यालय आवश्यकतानुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। ध्यान रहे यह आदेश जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।
Shahjahanpur School Closed Today: 19 जनवरी तक बंद रहेंगे शाहजहांपुर के स्कूल
वहीं बीते दिनों यानी 16 जनवरी गुरुवार की शाम को शाहजहांपुर में भीषण सर्दी के चलते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कक्षा 8वीं तक के विद्यालयों में 18 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके बाद 19 तारीख को रविवार है। ऐसे में अब 20 जनवरी को स्कूल खुलें। हालांकि कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास संचालित की जाएंगी। वहीं जिन विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था नहीं है, उनका संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।
Pilibhit School News Today: पीलीभीत के स्कूलों में भी छुट्टी
पीलीभीत में भी शीतलहर के चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 17 जनवरी तक छुट्टी का ऐलान किया था। यहां भी कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल आज यानी 17 जनवरी को बंद रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार संबंधित स्कूल में संपर्क करें। यहां आपको संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
Agra School Closed News Today: आज बंद रहेंगे आगरा के स्कूल?
आगरा के स्कूलों की बात करें तो यहां भी कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में 16 और 17 जनवरी को अवकाश की घोषणा की गई थी। ऐसे में यहां आज भी स्कूल बंद रहेंगे।
Noida School Closed Today: क्या आज बंद रहेंगे नोएडा के स्कूल
नोएडा के स्कूल के छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि क्या आज यानी 17 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। बता दें बीते दिनों जिला प्रशासन ने ठंड के चलते 16 और 17 जनवरी को स्कूल बंद करने का फैसला लिया था। ऐसे में आज भी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद कल 18 जनवरी को शनिवार है और 19 जनवरी को रविवार है। ऐसे में अब स्कूल 20 जनवरी को संचालित किया जाएगा।
