एजुकेशन

School Closed News: उत्तर प्रदेश में बारिश ने मचाई आफत! जानें कल किन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

School Closed News in Hindi: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम की स्थिति के कारण विभिन्न राज्यों में स्कूलों को कल भी बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

Image

School Closed News

School Closed News in Hindi: भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते कई राज्यों में आज स्कूल बंद कर दिए गए थे। हालांकि, छात्रों के मन में एक बड़ा सवाल है कि क्या कल उनके स्कूल खुले रहेंगे या मौसम के हालात को देखते हुए बंद कर दिए जाएंगे। बता दें कि इसको लेकर नया अपडेट सामने आया है।

UP School Closed: यूपी के इन जिलों में छुट्टी

आगरा में लगातार भारी बारिश को देखते हुए सभी सरकारी/गैर सरकारी/प्राइवेट/मिशनरीज आदि स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक 13 सितंबर को अवकाश घोषित (Agra School Closed) किया गया है। स्कूल प्रशासकों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी प्रैक्टिकल या आंतरिक परीक्षा को पुनर्निर्धारित करें और उसके अनुसार अभिभावकों और छात्रों को सूचित करें। वहीं, हमीरपुर में भी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 13 सितंबर को बंद (Hamirpr School Closed) रखने का आदेश दिया गया है।

Agra School Closed

Agra School Closed

UP School Holiday News: इन जिलों में कल रहेगी छुट्टी

कासगंज में भी भारी बारिश के अलर्ट के बाद जिलाधिकारी ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। नोटिस के अनुसार, जिले में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल कॉलेज 13 सितंबर को बंद रहेंगे। बता दें कि लापरवाही बरतने वाले स्कूल कॉलेज संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह फिरोजाबाद, इटावा और बुलन्दशहर में बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में संचालित नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त (समस्त बोर्ड) व सहायता प्राप्त (समस्त बोर्ड) स्कूलों में 13 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

Kasganj School Closed.

Kasganj School Closed.

School Closed News: इन राज्यों में बंद हुए स्कूल

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते भोपाल, ग्वालियर और दमोह में 13 सितंबर 2024 को सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। राजस्थान में भी कल रामदेव जयंती, खेजड़ली शहादत और तेजा दशमी के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे। नैनिताल जिले में भारी बारिश का कहर जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो 13 सितंबर को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक छुट्टी रहेगी। वहीं, आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

School Closed: यातायात बाधित होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर सड़कें जलमग्न हो सकती हैं। वहीं, निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण यातायात बाधित होने की भी संभावना है। आईएमडी ने कहा कि बारिश और हवा के कारण कच्ची सड़कों को मामूली नुकसान होने की संभावना है। साथ ही भूस्खलन और फसलों को नुकसान हो सकता है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article