एजुकेशन

UP School Closed: बारिश का रेड अलर्ट! यूपी के इन जिलों में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

School Closed In Aligarh, Agra, Jalaun, Hathras, Etawah: उत्तर प्रदेश कई जिलों में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले (School Closed In Aligarh) रहा है। इसे देखते हुए जालौन, अलीगढ़, हाथरस, एटा और आगरा सहित यूपी के कई जिलों में आज यानी 12 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया (School Closed In UP) गया है।

Image

UP School Closed: भारी बारिश के चलते यूपी के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

School Closed In Aligarh, Agra, Jalaun, Hathras, Etawah: यूपी के कई जिलों में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो (School Closed In Aligarh) रही है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी (UP School Closed) किया है। इसे देखते हुए अलीगढ़, हाथरस, जालौन, एटा और आगरा सहित यूपी के कई जिलों में आज यानी 12 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया (School Closed In Agra) गया है। ध्यान रहे जिला प्रशासन का यह आदेश जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू (School Closed In Hathras) किया जाएगा।

Agra School Closed: आज बंद रहेंगे आगरा के स्कूल

इसे देखते हुए जनपद आगरा में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यालयों में आज यानी 12 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। ध्यान रहे यह आदेश जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। हालांकि विद्यालयों द्वारा यथासंभव ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है। वहीं शिक्षकगण विद्यालय प्रबंधन के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।

Etah School Closed: एटा के स्कूलों में भी छुट्टी

एटा में भी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं रहा है। लगातार बारिश के चलते हर तरफ जलभराव की स्थिति हो गई है। इसे देखते हुए कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इंन्द्रजीत ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में आज यानी 12 सितंबर 2024 को अवकाश की घोषणा की है।

Hathras School Closed: हाथरस में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

हाथरस के स्कूलों में भी बारिश के चलते व मौसम विभाग के पूर्व चेतावनी के अनुसार भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत जनपद के सभी बोर्ड के विद्यालयों कक्षा नर्सरी से 12वीं तक 12 और 13 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। विद्यालयों द्वारा यथासंभव ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article