एजुकेशन

School Closed News: भारी बारिश के चलते स्कूल हुए बंद, इन छह जिलों में अलर्ट जारी, यूपी में भी बारिश की संभावना

School Closed due to Heavy Rain: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के कई जिलों में भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Image

भारी बारिश के चलते स्कूल हुए बंद

School Closed due to Heavy Rain: केरल के 6 जिलों में बीते दिन स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई थी। इन छह जिलों में भारी बारिश का संकट बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के कई जिलों में भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट और दक्षिणी जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते स्कूल बंद कर दिए गए।

School Closed Notice Today - कहां बंद हुए स्कूल

केरल के इन जगहों पर बंद हुए स्कूल - पथानामथिट्टा, कोट्टायम, अलप्पुझा, इडुक्की, एर्नाकुलम, वायनाड

School Closed News

इन सभी जिलों में तब तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे जब तक नया आदेश नहीं आ जाता है। स्कूल की छुट्टी के अलावा, होने वाली सभी व्यावसायिक परीक्षाएं तय समय के अनुसार होंगी।

छात्रों और अभिभावकों को इस बात का ध्यान रखने की सलाह दी गई है कि वे भारी बारिश की स्थिति में घर के अंदर रहें और आपातकालीन स्थिति को छोड़कर बाहर न निकलें।

बुधवार को इडुक्की जिला कलेक्टर शीबा जॉर्ज ने देवीकुलम तालुक में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। अन्य समाचारों में, कर्नाटक सरकार ने 27 जून को मंगलुरु जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है और जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

School Closed IMD Alert - यूपी में भी भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण कन्नड़ जिले में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। कर्नाटक, गोवा, केरल, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में 27 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर के लिए अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, सिवाय 30 जून के, जिसके लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 28 जून तक आंध्र प्रदेश और केरल में और 30 जून तक गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 30 जून तक भारी बारिश की संभावना है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article