एजुकेशन

School Assembly News Headlines, 26 February 2026: आज 26 फरवरी स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, यहां पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज

School Assembly News Headlines, Today School Assembly National, International, Sports News: यहां हम आपके लिए आज यानी 26 फरवरी 2026, गुरुवार को स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज और स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।

Image

School Assembly News Headlines: यहां पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज

School Assembly News Headlines, Today School Assembly National, International, Sports News: स्कूल असेंबली में प्रार्थना के बाद न्यूज हेडलाइंस छात्रों को पढ़कर सुनाया (School Assembly News Headlines) जाता है। इसका उद्देश्य सभी को भारत और विश्वभर में हो रही घटनाओं से अवगत (School Assembly National News) कराना है। साथ ही सामान्य ज्ञान की जानकारी भी देना है। इससे छात्रों का रंट अफेयर्स भी मजबूत होता है और देश दुनिया में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज और स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।

School Assembly National News: स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज हेडलाइंस

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल के तेल अवीव पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह उनकी नौ साल बाद पहली इजराइल यात्रा है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के नाम पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि इसमें किसी जाति का गलत चित्रण नहीं है।
  • भारतीय नौसेना चेन्नई में आईएनएस अंजदीप नामक जहाज को कमीशन करने जा रही है, जिसे डॉल्फिन हंटर कहा जाता है।
  • राहुल गांधी 26 फरवरी को वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए कांग्रेस द्वारा बनाए जा रहे घरों की आधारशिला रखेंगे।
  • भारतीय नौसेना चेन्नई में आईएनएस अंजदीप नामक जहाज को कमीशन करने जा रही है, जिसे डॉल्फिन हंटर कहा जाता है।
  • पश्चिम बंगाल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ईआरओ और एईआरओ को 14 फरवरी से पहले मिले दस्तावेज न्यायिक अधिकारियों को सौंपने का निर्देश दिया है।

School Assembly International News: स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज

  1. उत्तर कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाएं मार्च में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी।
  2. रिपोर्ट के अनुसार, बिल गेट्स ने एपस्टीन से अपने संबंधों को लेकर अपने फाउंडेशन के कर्मचारियों से माफी मांगी है।
  3. फिलीपींस में प्रशिक्षण के दौरान एक अमेरिकी सैन्य विमान सड़क के अवरोध से टकरा गया, जिसमें पांच सैनिक घायल हो गए।
  4. जर्मनी के एक वरिष्ठ नेता निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा देने और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में सहयोग के लिए चीन पहुंचे हैं।
  5. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के अल-फाशेर क्षेत्र में हिंसा के लिए जिम्मेदार चार सैन्य कमांडरों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।
  6. श्रीलंका पुलिस ने 2019 के ईस्टर बम धमाकों के मामले में एक पूर्व खुफिया प्रमुख को गिरफ्तार किया है।

School Assembly Sports News: स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज

  • एफआईएच प्रो लीग में स्पेन के साथ मैच 1-1 से बराबरी पर रहा, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में भारत को 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।
  • टी20 विश्व कप में हैरी ब्रूक की शानदार बल्लेबाजी की मदद से इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
  • रिचर्ड पायबस को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

यहां आप स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज पढ़ सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article