School Assembly News Headlines, Today School Assembly National, International, Sports News: सरकारी स्कूल से लेकर प्राइवेट स्कूलों में स्कूल असेंबली के दौरान न्यूज हेडलाइंस पढ़ी (School Assembly News Headlines) जाती हैं। इसके माध्यम से छात्रों को राजनीति, खेल, विज्ञान, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और समाज से जुड़ी नई जानकारी दी जाती है। साथ ही जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स की समझ भी मजबूत होती है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी होती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।
School Assembly National News: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल न्यूज
- पुडुचेरी चुनाव – टीवीके पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है और सभी 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
- हिमाचल प्रदेश बजट – मुख्यमंत्री सुखु ने ऐसा बजट पेश किया है, जिसका उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाना है।
- दिल्ली में बिजली महंगी हो सकती है – अप्रैल से बिजली के दाम बढ़ सकते हैं, क्योंकि सरकार बिजली कंपनियों का बकाया भुगतान करने की तैयारी कर रही है।
- दिल्ली में वायु गुणवत्ता के स्तर में मामूली सुधार देखा गया
School Assembly Ke Liye International News: स्कूल असेंबली के लिए इंटरनेशनल न्यूज
- ट्रम्प ईरान को कमजोर कर रहे हैं, मध्य पूर्व में शांति ला रहे हैं: अमेरिकी वित्त मंत्री
- प्रशांत महासागर में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर यातायात बाधित होने के कारण पाकिस्तान ने ईंधन की कीमतों में 200% की वृद्धि की।
- ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को 'पूरी तरह' बंद करने और बिजली संयंत्रों को निशाना बनाने की धमकी दी है।
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रम्प के बदलते रुख से अमेरिका की युद्ध तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं।
School Assembly Ke Liye Sports News: स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार
- भारतीय शतरंज खिलाड़ी Koneru Humpy ने सुरक्षा से जुड़ी चिंता के कारण फिडे टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।
- बीएल वर्मा ने तेलंगाना में आयोजित संसद खेल महोत्सव में खेलों को बढ़ावा मिलने की सराहना की।
- क्रिकेटर पृथ्वी शॉ आईपीएल 2026 से पहले फिर से दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हो गए।
- 14 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं।
यहां आप स्कूल असेंबली नेशनल , इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज पढ़ सकते हैं।
