SBI Clerk Prelims Result 2025 Date: यहां देखें एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट
SBI Clerk Prelims Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (SBI Clerk Prelims Result 2025) सूचना है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर (SBI Clerk Prelims Result) सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि नवंबर दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.com.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) होगी। यह स्थानीय भाषा में उम्मीदवारों की दक्षता का आकलन करती है। वहीं मेन्स की परीक्षा 200 मार्क्स की होती है। इसके लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
पिछले वर्ष के रुझानों के अनुसार, एसबीआई नवंबर 2025 की शुरुआत में प्रारंभिक परिणाम जारी करने की उम्मीद है। हालांकि एसबीआई की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
एसबीआई क्लर्क के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जूनियर एसोसिएट्स के कुल 6589 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 2225 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 788 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 450 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 1179 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 508 पद निर्धारित हैं।