SBI Clerk Mains Admit Card 2025 Download Link: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, SBI Clerk Mains Admit Card 2025 Download Link इस खबर में दिया गया है। जानें परीक्षा की तारीख व पैटर्न के बारे में
SBI Clerk Mains Exam 2025 Date
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 21 नवंबर, 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए परीक्षा हॉल में अपने हॉल टिकट साथ ले जाने होंगे।

एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2025
SBI Clerk Mains Admit Card 2025 Download करने का तरीका
SBI Clerk Mains Admit Card 2025 Official Website sbi.co.in पर जाएं।
Careers पर क्लिक करें।
RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES (CUSTOMER SUPPORT & SALES) (LINK FOR DOWNLOAD OF MAINS EXAM CALL LETTER IS AVAILABLE NOW) पर क्लिक करें।
अब आप जरूरत के अनुसार निम्नलिखित में से जो चाहें देख सकते हैं:
- DOWNLOAD ADVERTISEMENT(English/Hindi)
- NOTICE FOR PWD CANDIDATES (NEW)
- PRELIMINARY EXAM RESULT (NEW)
- DOWNLOAD MAINS EXAM CALL LETTER (NEW)
- ACQUAINT YOURSELF BOOKLET(HINDI/ENGLISH) (NEW)
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ में क्या होगी जानकारी?
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/पंजीकरण संख्या
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा केंद्र कोड
- शिफ्ट समय
- श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस)
- लिंग
- जन्म तिथि
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर और निरीक्षक के हस्ताक्षर के लिए स्थान
- परीक्षा के दिन के महत्वपूर्ण निर्देश
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025: परीक्षा पैटर्न
एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 कुल 200 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट में 190 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रश्न पत्र चार खंडों में विभाजित होगा: सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता, और कंप्यूटर योग्यता।
इस बीच, एसबीआई ने 20, 21 और 27 सितंबर, 2025 को ऑनलाइन मोड में 100 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की। इसके परिणाम 5 नवंबर, 2025 को घोषित किए गए।
