एजुकेशन

SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, sbi.co.in से ऐसे करें डाउनलोड

SBI Clerk Admit Card 2023, SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

SBI Clerk Prelims Admit Card 2023

SBI Clerk Admit Card 2023, SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

SBI Clerk Prelims Exam 2023 Date: जनवरी में होगी प्रीलिम्स परीक्षा

एसबीआई में क्लर्क के कुल 8283 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 5 जनवरी, 6 जनवरी, 11 जनवरी और 12 जनवरी को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे।

SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: जारी होने जा रहा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसबीआई क्लर्क एग्जाम का एडमिट कार्ड आज या कल जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SBI Clerk Prelims Admit Card 2023

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • फिर एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Clerk Prelims Exam 2023: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article