CBSE के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सऊदी अरब का छात्र, 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की मांग

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के खिलाफ सऊदी अरब में रहने वाले एक भारतीय छात्र ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जानें क्या है ये पूरा मामला-

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के खिलाफ सऊदी अरब में रहने वाले एक भारतीय छात्र ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। छात्र ने आरोप लगाया है कि 12वीं कक्षा की इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने के बावजूद उसका परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है, जिससे उसकी उच्च शिक्षा और कॉलेज प्रवेश की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं। याचिकाकर्ता छात्र प्रणसू जिगरकुमार पटेल ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर छात्रों और अभिभावकों की नजरें टिकी हैं। अदालत का फैसला न केवल याचिकाकर्ता बल्कि विदेशों में परीक्षा रद्द होने से प्रभावित अन्य छात्रों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

CBSE के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सऊदी अरब का छात्र

CBSE के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सऊदी अरब का छात्र

छात्र प्रणसू जिगरकुमार पटेल (Pransu Jigarkumar Patel) का कहना है कि वह सऊदी अरब के अल जुबैल शहर से CBSE कक्षा 12 इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हुआ था। लेकिन पश्चिम एशिया में सुरक्षा कारणों और क्षेत्रीय तनाव के चलते कुछ परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं, जिसके बाद CBSE ने प्रभावित विद्यार्थियों के लिए विशेष मूल्यांकन योजना लागू की थी। इसके बावजूद उसका परिणाम जारी नहीं किया गया।

End of Feed