LIVE

Bihar Board 12th Result 2023: इस दिन जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2023: इस दिन जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2023: इस दिन जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2023:बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम बहुत जल्द जारी होने वाले हैं, बता दें, BSEB ने आज 6 मार्च को Bihar Board class 10 आंसर की जारी कर दी है, अब किसी भी समय बीएसईबी रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए जो आंसर की जारी की गई थी, उसके खिलाफ केवल आज भर आपत्ति की जा सकती है, जबकि आज 6 मार्च को 10वीं परीक्षा की जो आंसर की जारी की गई है, उसके खिलाफ 10 मार्च तक आपत्ति की जा सकेगी। एक बार BSEB Inter Result 2023 या BSEB Matric Result 2023 जारी होने के बाद उम्मीदवार biharboardonline.com से या secondary.biharboardonline.com से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।​​​​

BSEB Bihar Board Class 10th, 12th Result 2023 Link Date and Time

Bihar Board 10th 12th Result 2023 Kab Aayega?
इसका जवाब कुछ हद तक क्लियर हो गया है। चूंकि 3 मार्च को बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने आंसर की जारी की थी, जिसका मतलब है कि मूल्याकंन प्रक्रिया तेजी से चल रही है, और इसके खत्म होते ही Bihar Board class 12 result को घोषित कर दिया जाएगा।

Bihar Board 10th 12th Result 2023 Date and Time: Check here

Bihar Board 2023 Board Exam परिणामों की घोषणा होने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहें, क्योंकि यहां हर अपडेट को कवर किया जाता है, साथ ही रिजल्ट लिंक भी शेयर किया जाएगा।

Happy Holi Wishes in Hindi

MAR 07, 2023 11:13 IST

Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - जानें 12वीं में ज्यादा नंबर लाना क्यों है जरूरी

बीएसईबी हर साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करता है। लेकिन Bihar Board class 12वीं की परीक्षा ज्यादा अहम होती है। Bihar Board class 12 परीक्षा में छात्र का प्रदर्शन भारत में उच्च शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक मानदंड है, ऐसे में 12वीं के छात्र ज्यादा से ज्यादा नंबर लाने की कोशिश करते हैं।
MAR 07, 2023 10:40 IST

BSEB 12th Result live - जानें पूरा अपडेट कब आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 9 दिसंबर, 2022 को बीएसईबी 12वीं टाइम टेबल 2023 जारी किया था इसके बाद बोर्ड ने बिहार बोर्ड परीक्षा तिथि 2023 कक्षा 12 कला, विज्ञान और वाणिज्य को पीडीएफ प्रारूप में biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया था, 12वीं की परीक्षा 1 सें 11 फरवरी तक आयोजित की गई, और 6 मार्च तक आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का मौका दिया गया, अब किसी भी समय biharboardonline.bihar.gov.in पर Bihar Board class 12 result की घोषणा की जा सकती है।
MAR 07, 2023 09:56 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - हफ्ते भर के अंतर पर देखें बिहार बोर्ड के रिजल्ट्स्

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने Bihar Board 10th 12th Result 2023 को लेकर लगभग सभी तैयारी कर ली है, पहले Bihar Board class 12 result जारी किया जाएगा, इसके कुछ दिनों किे अंतर पर Bihar Board class 10 result जारी किया जाएगा।
MAR 07, 2023 08:53 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - इन दो वेबसाइट पर आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट

BSEB Inter Result 2023 जारी होते ही बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिसे देखने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल को विजिट करते रहें। हालांकि इन अपडेट्स को आप biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in से भी देख सकते हैं।
MAR 07, 2023 08:24 IST

BSEB 12th Result Live - आंसर की जारी, जानें कब आएंगे बिहार बोर्ड के रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इसी माह BSEB Matric, Inter Result 2023 दोनों को जारी करने की योजना बना रहा है, हालांकि पहले BSEB Inter Result 2023 जारी किए जाएंगे, इसके बाद Bihar Board class 12 result को जारी किया जाएगा। छात्र BSEB कक्षा 12वीं व 10वीं की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
MAR 06, 2023 20:42 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE -10वीं आसंर-की पर दर्ज कराएं आपत्ति

बिहार बोर्ड ने आज 10वीं परीक्षा की भी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स इस पर 10 मार्च तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी गई थी।
MAR 06, 2023 20:20 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एसएमएस से ऐसे देखें रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एसएमएस से चेक करने के लिए 'BIHAR12' या 'BIHAR10' और अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करके 56263 नंबर पर भेजना होगा।
MAR 06, 2023 19:42 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - 12वीं का रिजल्ट पहले होगा जारी

बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के आखिरी या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि 10वीं व 12वीं का रिजल्ट अलग अलग जारी होगा।
MAR 06, 2023 19:05 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - मूल्यांकन प्रक्रिया जारी

बिहार बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया 24 फरवरी और 10वीं की 2 मार्च से शुरू हो चुकी है। इस साल इंटर की 69,44,777 आंसर शीट और मैट्रिक की 96,63,774 आंसर शीट जांची जाएंगी।
MAR 06, 2023 18:36 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - बिहार बोर्ड परीक्षा में इतने नंबर जरूरी

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशित अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं, इससे कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।
MAR 06, 2023 18:08 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - फरवरी में हुई परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक और 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की गई। अब बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे वेबसाइट पर जारी करेगा।
MAR 06, 2023 17:31 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ

बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट अलग अलग जारी होगा। हालांक, 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
MAR 06, 2023 17:00 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - विंडों ​हो गया बंद, अब जारी होगा रिजल्ट

BSEB ने 3 मार्च, 2023 को BSEB 12वीं परीक्षा की आंसर की 2023 जारी की, और आज यानी 6 मार्च की शाम 5 बजे तक आपत्ति करने का मौका दिया था, छात्र अब आपत्ति नहीं कर सकते हैं। अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी करेगा। एक बार Bihar Board class 12 result जारी होने के बाद छात्र BSEB Inter Result 2023 को biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
MAR 06, 2023 16:44 IST

Bihar Board 2023 Result Live - अस्थाई रूप से कब जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Bihar School Examination Board or BSEB अस्थायी रूप से मार्च 2023 के दूसरे सप्ताह में बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित करेगा। हालांकि, बोर्ड को अभी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की सटीक तारीख की घोषणा करनी है। लेकिन एक बार Bihar Board class 12 result जारी होते ही आप biharboardonline.bihar.gov.in से परिणाम देख पाएंगे।
MAR 06, 2023 16:31 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - 30 मिनट बाद बंद होगा बीएसईबी का लिंक

Bihar School Examination Board or BSEB ने 3 मार्च, 2023 को BSEB 12वीं की आंसर की 2023 जारी कर दी है। छात्र BSEB BSEB Inter 2023 आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। जो छात्र जारी की गई उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 3 मार्च से शाम 6 बजे (शाम 5 बजे) आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अब महज 30 मिनट का समय बचा है।
MAR 06, 2023 16:12 IST

BSEB Bihar Board 12th Result Live - बीएसईबी 12वीं रिजल्ट कब होगा जारी?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 9 दिसंबर, 2022 को बीएसईबी 12वीं टाइम टेबल 2023 जारी किया था, बोर्ड ने बिहार बोर्ड परीक्षा तिथि 2023 कक्षा 12 कला, विज्ञान और वाणिज्य को पीडीएफ प्रारूप में biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया था, इसके बाद बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2023 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई और 6 मार्च तक आ​पत्ति करने का मौका दिया गया, अब कल के बाद से कभी भी परिणाम जारी किया जा सकता है।
MAR 06, 2023 16:05 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - क्या इसी महीने जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के आखिरी या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की सटीक डेट नहीं घोषित की गई है।
MAR 06, 2023 15:36 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - इंटर और मैट्रिक आंसर-की जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। अब बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे भी वेबसाइट पर जारी करेगा। जिसे स्टूडेंट्स रोल नंबर और रोल कोड के जरिए चेक कर सकेंगे।
MAR 06, 2023 14:48 IST

Bihar Board 10th, 12th Result 2023 LIVE - एक साथ आएगा साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड मार्च 2023 में बीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम 2023 की घोषणा जल्द ही करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर बीएसईबी 12वीं परिणाम 2023 देख सकेंगे। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही दिन घोषित किया जाएगा।
MAR 06, 2023 14:03 IST

BSEB 10th Results live - 10वीं व 12वीं दोनों परीक्षा के लिए आंसर की जारी

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल लगातार बिहार बोर्ड रिजल्ट पर नजर रख रहा है, यहां सबसे तेज नतीजे दिए जाएंगे। बीएसईबी ने 10वीं व 12वीं दोनों परीक्षा के छात्रों के लिए आंसर की जारी कर दी है, जिसे biharboardonline.bihar.gov.in पर से देखा जा सकता है।