The Indian Institute of Technology (IIT) Bombay Common Entrance Exam for Design (CEED 2023) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इन रिजल्ट्स को आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जारी किया गया है, लेकिन उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम देख सकते हैं।
CEED 2023 के लिए कैसे देखें स्कोरकार्ड
IIT बॉम्बे ने 22 जनवरी, 2023 को CEED 2023 परीक्षा आयोजित की थी। CEED परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। CEED रिजल्ट का स्कोरकार्ड 11 मार्च, 2023 को जारी किया जाएगा।
कैसे चेक करें रिजल्ट्स्
- उम्मीदवार ceed.iitb.ac.in/2023 पर जाएं।
- अब अपडेट्स में देखें यहां इस नाम से टेक्स्ट दिखाई देगा - CEED 2023 Results Released
- CEED 2023 Results are now available to view at Candidate portal after log-in. Score Cards can be downloaded from the portal from March 11 onwards.
- अब नीले रंग के Candidate portal पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा यहां लॉगिन करें और रिजल्ट देखें।
Direct Link for COMMON ENTRANCE EXAM FOR DESIGN 2023
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “भाग-ए अंक उन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाएंगे जो परीक्षा में सफलतापूर्वक उपस्थित हुए हैं और भाग-बी अंक केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाएंगे।”
CEED परीक्षा क्यों होती है आयोजित
CEED परीक्षा IISc बैंगलोर, IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद, IIT कानपुर और IIT रुड़की और कई IIT और डिजाइन स्कूलों में पीएचडी कार्यक्रमों में मास्टर ऑफ डिजाइन (MDes) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक योग्यता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है।
