UP Agriculture Department Vacancy : उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्ती टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के 2,759 पदों पर निकली है, जिसका आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कृषि, बागवानी या वानिकी में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। ये वेकेंसी उन उम्मीदवारों के लिए बेहद शानदार है, जिन्हें कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाना है। इस लेख में चलिये जानते हैं भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी...
बता दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का PET 2025 का स्कोरकार्ड भी वैलिड होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के तहत 25,000 से लेकर 81,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी।
कब शुरू होंगे आवेदन ?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू होगी और 11 जून 2026 तक चलेगी। फीस जमा करने और संशोधन की आखिरी तारीख 18 जून 2026 तय की गई है।
UPSSSC AGTA Bharti 2026 के लिए कैसे करें आवेदन ?
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद AGTA Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब PET 2025 के क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
- सारे विवरण भरें और फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- आवेदन का भुगतान करें और फिर सबमिट करें।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
आवेदक इस बात का रखें ध्यान
आपको बता दें कि UPSSSC PET 2025 के स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद रिटन एग्जाम यानी लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा पास करने के बाद स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और लास्ट में मेडिकल टेस्ट होगा। हर चरण में सफल होना जरूरी है तभी अंतिम चयन भी किया जाएगा।
