एजुकेशन

Sarkari Naukri 2024: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना होगा पूरा, 4108 पदों पर शुरू होगी भर्ती

Assistant Professor Recruitment in Bihar: बिहार के विश्वविद्यालय में 4 हजार से अधिक पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली जानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल यानी 24 मई 2024 से इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बिहार के पटना हाइकोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें कई विषयों के लिए भर्तियां हो सकती हैं।

Image

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती

Photo : Times Now Digital

Assistant Professor Recruitment 2024 in Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा तैयार हो जाएं। बिहार में बहुत जल्द असिस्टेंट प्रोफेसर की कमी दूर होने वाली है। बिहार के विश्वविद्यालय में 4 हजार से अधिक पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली जानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल यानी 24 मई 2024 से इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसमें आवेदन शुरू होने के बाद ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।

बिहार के सरकारी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य में कुल 4108 पद भरे जाएंगे। बिहार के पटना हाइकोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें कई विषयों के लिए भर्तियां हो सकती हैं। विषयवार पदों की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं।

कौन निकालेगा वैकेंसी?

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bsusc.bihar.gov.in पर जाना होगा। आयोग की ओर से गणित, बांग्ला व उर्दू विषय के लिए योग्य व अयोग्य की सूची जारी करते हुए तय समय सीमा के भीतर अभ्यर्थियों से कागजात मांगे गए है।

Bihar Assistant Professor सब्जेक्ट वाइज वैकेंसी

साल 2020 में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इस भर्ती के माध्यम से कई विषयों में शिक्षकों की भर्तियां की गई थीं। इसमें नीचे बताए विषयों में भर्तियां हुई थीं-

  • गणित- 261
  • भौतिकी-300
  • जन्तु विज्ञान-285
  • पर्यावरण विज्ञान-104
  • वनस्पति विज्ञान-333
  • रसायनशास्त्र- 332
  • वाणिज्य-112
  • अर्थशास्त्र-268
  • अंग्रेजी-253
  • उर्दू- 100
  • मैथिली-43
  • बांग्ला-28
  • संगीत- 23
  • भूगोल-142
  • इतिहास-316
  • राजनीतिक विज्ञान-280
  • मनोविज्ञान-424
  • दर्शनशास्त्र-153
  • अंग्रेजी-253
  • गृह विज्ञान-83
  • संस्कृत-76
  • समाजशास्त्र-108
  • बायोकेमेस्ट्री-05
  • एआइएच एंड सी-55
  • शिक्षा शास्त्र-10
  • नेपाली भाषा-1
बिहार में साल 2020 में राज्य के 13 विश्वविद्यालयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 4638 पदों पर भर्ती निकली थी। उस समय इसमें से 531 शिक्षकों की बहाली हुई थी। बाकी की बहाली प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद नई वैकेंसी जारी होने वाली है।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article