LIVESarkari Naukri: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जारी किया एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

Sarkari Naukri: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जारी किया एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड
सरकारी नौकरी कैसे मिले? सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन के बारे में कैसे जानें? बता दें, इस पेज पर सभी जरूरी नौकरी की जानकारी दी जा रही है। यहां केंद्र सरकार के माध्यम से निकलने वाली सरकारी वैकेंसी के साथ साथ यूपी, राजस्थान, दिल्ली, यूके, हरियाणा समेत हिंदी भाषी राज्यों से निकलने वाली नौकरी को भी प्राथमिकता दिया जाता है। इस समय कर्मचारी चयन आयेाग के जरिये एमटीएसस भर्ती, राजस्थान शिक्षक भर्ती, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती, बिहार शिक्षक भर्ती, राजस्थान अटेंडेंट भर्ती समेत कई ऐसी नौकरी के अवसर बने हैं, जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का आसान मौका आया है, यहां कंप्यूटर रिक्रूटमेंट 538 पदों के लिए 12 जुलाई से शुरू हो रही है।
Read More - यूपी के इन शहरों में स्कूल कॉलेज बंद की घोषणा
Read More - शुरू हो रही है संगणक भर्ती, आसानी से मिल सकती है यह सरकारी नौकरी
Sarkari Result Live - सीआरपीएफ ने जारी किया प्रवेश पत्र
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) और दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) के लिए प्रवेश पत्र www.crpfonline.com/cont_gd_capfs_nia_ssf_assam_rifle_2022_dme_11057.php पर जारी किया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीआरपीएफ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 11 July 2023 LIVE - रेलवे में 10वीं पास के लिए मौका
उत्तर पूर्वी रेलवे ने अप्रेंटिस के 1100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 2 अगस्त तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 11 July 2023 LIVE - बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स के लिए करें अप्लाई
बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जुलाई से 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 11 July 2023 LIVE - यूपी ऑडिटर का नोटिफिकेशन जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑडिटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आज यानी 11 जुलाई से अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 11 July 2023 LIVE - ग्रेड बी परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट व आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी करने जा रहा है। ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा 9 जुलाई को आयोजित की गई थी।
Sarkari Naukri-Result 11 July 2023 LIVE - संगणक पदों के लिए कल से करें आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संगणक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 12 जुलाई से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Naukri-Result 11 July 2023 LIVE - रेलवें में कई पद खाली
रेलवे ने अप्रेंटिस के कुल 1104 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcgorakhpur.net पर 2 अगस्त तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 11 July 2023 LIVE - कब आएगा यूपी वीडीओ रिजल्ट
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। यह परीक्षा 26 जून और 27 जून को आयोजित की गई थी।
Sarkari Naukri-Result 11 July 2023 LIVE - राजस्थान में कृषि पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 15 जुलाई से13 अगस्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Job in Railway: रेलवे में ऐसे मिलेगी बिना परीक्षा के नौकरी
क्या आप भी रेलवे में नौकरी चाहते हैं, वो भी बिना परीक्षा दिए? तो सुनिये कई लोग यह नहीं जानते कि इस प्रतियोगिता के दौर में रेलवे में बिना परीक्षा के भी एंट्री पाई जा सकती है।
पढ़े पूरी खबरSarkari Naukri-Result Live - शिक्षण क्षेत्र में नौकरी
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर ने विभिन्न विभागों में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करने के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार एनआईटी जमशेदपुर की आधिकारिक साइट nitjsr.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest Gov Jobs Live - भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी के लिए जल्द करें आवेदन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सलाहकारों, विषय विशेषज्ञों और विश्लेषकों की भर्ती के लिए अपनी आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई को शाम 6 बजे समाप्त करेगा। इसने विभिन्न पदों के लिए कुल 66 रिक्तियां जारी की हैं।
Sarkari Naukri-Results Live - जारी होने वाला है CSIR यूजीसी नेट का रिजल्ट, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
CSIR UGC NET Result 2023 Date Time को लेकर जल्द ही अपडेट आ सकता है, बता दें, सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की तैयारी हो गई है। यदि आपने भी इस सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में हिस्सा लिया है, तो यहां से रिजल्ट डेट पर लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।
CSIR UGC NET Result 2023 Expected Date Sarkari Naukri-Result Live - एसएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी एनआर, एसएससी केकेआर, एसएससी एसआर, एसएससी ईआर, एसएससी एनईआर, एसएससी डब्ल्यूआर, एसएससी एनडब्ल्यूआर, एसएससी एमपीआर, एसएससी सीआर सहित सभी क्षेत्रों के लिए टियर 1 संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया। एसएससी डब्ल्यूआर। उम्मीदवार क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।यह रहा डाउनलोड लिंक -
SSC CGL Admit Card for Tier 1Sarkari Naukri-Result 11 July 2023 LIVE - upsc.gov.in पर जारी हुआ नया अपडेट
संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्षा 2023 विस्तृत आवेदन पत्र - I जारी कर दिया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत आवेदन पत्र जमा करने के लिए विस्तृत कार्यक्रम अपलोड कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए upsc.gov.in पर जाएं।
Sarkari Result Live - ऑनलाइन जारी हुआ राजस्थान यूनिवर्सिटी बीए द्वितीय वर्ष का रिजल्ट
राजस्थान विश्वविद्यालय ने बीए द्वितीय वर्ष का परिणाम लिंक एक्टिव कर दिया है। इच्छुक छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इन रिजल्ट को ऑनलाइन जारी किया गया है। इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Rajasthan BA 2nd Year ResultSarkari Naukri-Result 11 July 2023 LIVE - बिहार लोक सेवा आयोग का आयोग जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC Recruitment 2023) ने विज्ञापन संख्या संख्या 07/2022 के तहत सहायक प्रोफेसर पद के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार उक्त परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in से अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result Live - बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती, आवेदन की तिथि बढ़ाई गई
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने स्कूल शिक्षक पद के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नोटिस के अनुसार, आयोग ने अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। जिन लोगों ने अभी तक अपने आवेदन जमा नहीं किए हैं, वे समय सीमा से पहले ऐसा कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2023 तक थी। आवेदन online.bpsc.bihar.gov.in पर जमा किए जा सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी
इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईपीआरसीएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पद सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और अन्य सहित विभिन्न विषयों में उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2023 LIVE - एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए जल्द करें आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी है, जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे ssc.nic.in से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई रात 11 बजे तक है और भुगतान करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई रात 11 बजे तक है।