एजुकेशन

दूल्हा बनेंगे संभल SP केके बिश्नोई, लंदन से पढ़कर आए और UPSC में रचा इतिहास

KK Bishnoi Success Story : कृष्ण कुमार बिश्नोई उत्तर प्रदेश कैडर के 2018 बैच के चर्चित अधिकारी हैं। उनकी गिनती देश के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में होती है। वे राजस्थान के बाड़मेर जिले के मूल निवासी हैं। एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने कैसे पुलिस की वर्दी पहनने तक का सफर पूरा किया, चलिये जानते हैं... KK Bishnoi Success Story, KK Boshnoi IPS, SP Ashika Verma, Anshika Verma Education

Image

KK Bishnoi

KK Bishnoi Success Story : इन दिनों आईपीएस अफसरों की एक जोड़ी खूब चर्चा में है। संभल जिले के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा। दोनों की हाल ही में सगाई हुई है और सगाई की तस्वीरों से इस पावर कपल ने तहलका मचाकर रखा हुआ है। सगाई का कार्यक्रम संभवल में बबराला स्थित यारा फर्टिलाइजर परिसर में आयोजित किया गया। इस आईपीएस जोड़ी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा खूब तेज है। अंशिका वर्मा की बात करें तो वे 2021 बैच की अधिकारी और वर्तमान में बरेली की एसपी के पद पर तैनात हैं। चलिये बात करते हैं उनके होने वाले पति और आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई की...

देश के तेज तर्रार अधिकारी

कृष्ण कुमार बिश्नोई उत्तर प्रदेश कैडर के 2018 बैच के चर्चित अधिकारी हैं। उनकी गिनती देश के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में होती है। वे राजस्थान के बाड़मेर जिले के मूल निवासी हैं। एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने कैसे पुलिस की वर्दी पहनने तक का सफर पूरा किया, चलिये जानते हैं...

अंशिका वर्मा और केके बिश्नौई की सगाई की खूबसूरत तस्वीरें

Instagram/ Anshika Verma

जानकारी के मुताबिक, किसान परिवार में कृष्ण कुमार बिश्नोई का जन्म हुआ था। वे बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। छह भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। और गांव के ही प्राइमरी स्कूल से उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई। बचपन से ही वे पढ़ने-लिखने में काफी तेज थे। आठवीं क्लास में उन्होंने पूरे जिले में टॉप किया। इसके बाद आगे की पढ़ाई सीकर और फिर जोधपुर के केंद्रीय विद्यालय में की।

कहां से किया ग्रेजुएशन ?

दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की और फिर फ्रांस सरकार से उन्हें स्कॉलरशिप मिली। फिर उन्होंने पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से मास्टर्स किया। इसके बाद उन्हें यूएन ट्रे़ड सेंटर में शानदार नौकरी मिली।

लेकिन देशसेवा का जुनून कुछ ऐसा था कि वे इतनी अच्छी खासी मोटे पैकेज वाली नौकरी को छोड़कर भारत चले आए। फिर वे यूपीएससी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए। इसके बाद दूसरी कोशिश में बिश्नोई को 174वीं रैंक हासिल हुई।

तेज तर्रार अधिकारियों में शामिल हैं केके बिश्नोई

Instagram/ Anshika Verma

कब है शादी ?

यूपी कैडर की ये चर्चित आईपीएस जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा 29 मार्च 2026 को राजस्थान के बाड़मेर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article