RUHS CUET 2026 Round 1 Seat Allotment: राजस्थान में नर्सिंग, फार्मेसी और एलाइड हेल्थ साइंस के अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर आरयूएचएस सीयूईटी 2026 की राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट यूनिवर्सिटी का आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आयोजित की गई काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया था वह विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com से अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Round 1 Seat Allotment (Photo - AI)
बता दें कि यूनिवर्सिटी द्वारा 16 जुलाई से 20 जुलाई के तक छात्रों को अपने पसंदीदा सीटों और कॉलेज के लिए चॉइस फिलिंग का समय दिया गया है, जिन उम्मीदवारों ने इस प्रक्रिया पूरी किया था उनके प्रिफरेंस के अधार पर सीट अलॉटमेंट की लिस्ट जारी की गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - DU UG Admission 2026: पहले राउंड में 63 हजार से ज्यादा सीटें हुईं कंफर्म, जानें कब आएगी दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट
क्या है सीट स्वीकार करने की लास्ट डेट
राजस्थान यूनिवर्सिटी की काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि जारी पहली सीट आवंटन लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम शामिल है, उन्हें 28 जुलाई 2026 तक अलॉटेड कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से जाना होगा और एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा करना है। यदि कोई उम्मीदवार तय समय-सीमा के भीतर कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करता है तो उसका एडमिशन रद्द हो जाएगा।
कैसे करें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक
स्टेप 1 - उम्मीदवार ruhscuet2026.com पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर काउसलिंग टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब, रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
स्टेप 4 - अब स्क्रीन पर दिए गए अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड करें।
स्टेप 5 - इसका प्रिंट आउट लें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 389 पदों निकाली भर्ती, यहां देखें एलिजिबिलिटी, सैलरी और चयन प्रक्रिया
पहली लिस्ट में नहीं मिला पसंद का कॉलेज तो क्या करें
यदि उम्मीदवार को पहली राउंड में पसंद का कॉलेज नहीं मिलता है तो वह अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुने और राउंड 2 में सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का इंतजार करें।
