RSSB Teaching Associate Vacancy 2026: राजस्थान टींचिंग एसोसिएट्स भर्ती का विज्ञापन जारी, 3540 पदों पर नौकरी, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

RSSB Teaching Associate Vacancy 2026: टींचिंग एसोसिएट्स भर्ती के 32 ट्रेड्स की 3540 पदों की संविदा भर्ती की विज्ञप्ति जारी हो गई। परीक्षा सितंबर अक्टूबर में हो सकती है, ऑनलाइन फॉर्म्स 5 मई से 3 जून तक भरे जाएंगे।

RSSB Teaching Associate Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी (Raj-CES) के तहत साढ़े तीन हजार से ज्यादा संविदा-आधारित टीचिंग एसोसिएट पदों के लिए RSSB टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 की अधिसूचना आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस नोटिफिकेशन के तहत 32 ट्रेड्स में भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर 3540 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। लेकिन ध्यान रहे, ये संविदा के आधार पर होने वाली भर्ती होगी।

RSSB Teaching Associate Vacancy 2026

RSSB Teaching Associate Vacancy 2026 (image - chatgpt)

ऑनलाइन फॉर्म्स कब से?

विज्ञप्ति आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है, जिसमें बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन सितंबर और अक्टूबर माह में किया जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म्स 5 मई से 3 जून तक भरे जाएंगे।

End of Feed