RSSB Rajasthan LDC Exam City Slip 2026 Released: राजस्थान क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan LDC Exam City Slip 2026) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ग्रेड 2, जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (Rajasthan LDC Exam City Slip) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RSSB LDC Exam City Slip 2026 Released: यहां डाउनलोड करें आरएसएसबी एलडीसी एग्जाम सिटी स्लिप
बता दें राजस्थान एलडीसी परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां फेज 1 की परीक्षा में 100 मार्क्स के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और सामान्य गणित विषय शामिल होंगे। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फेज 2 की परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर निकली वैकेंसी
Rajasthan LDC Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSSB Rajasthan LDC Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RSSB LDC Exam City Slip: कुल इतने पदों पर होगा सेलेक्शन
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 10,644 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा। इसमें टीएसपी क्षेत्र के कुल 1002 और नॉन टीएसपी के 9642 पद शामिल हैं।
RSSB Rajasthan Admit Card: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
राजस्थान क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक पांच से सात दिन पहले जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
