एजुकेशन

RSMSSB Exam Calendar 2025: बोर्ड ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, जानें अब कब होगा एग्जाम

RSMSSB Exam Calendar 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पिछले साल नवंबर में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न राज्य सरकार के विभागों में जूनियर इंजीनियरों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती का उद्देश्य राजस्थान सरकार के विभागों में 1111 पदों को भरना है।

Image

RSMSSB Exam Calendar 2024-25

RSMSSB Exam Calendar 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 2025 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड ने पहले जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर में कुछ आंशिक बदलाव किए हैं। नए शेड्यूल के अनुसार, आने वाली परीक्षाओं की तिथियों में कुछ संशोधन किए गए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट देख सकते हैं। इन भर्तियों में जेल प्रहरी, पटवारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीएचओ, प्लाटून कमांडर समेत अन्य भर्तियां शामिल हैं, जो सीईटी और गैर सीईटी परीक्षा के जरिए होनी हैं।

RSMSSB Revised Exam Calendar 2025

1. पर्सनल असिस्टेंट,स्टेनोग्राफर ग्रेड II (टाइपिंग टेस्ट): 19-20 मार्च, 2025

2. जेल गार्ड सीधी भर्ती परीक्षा: 12 अप्रैल, 2025

3. पटवारी परीक्षा: 11 मई, 2025

4. जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (संविदा) भर्ती परीक्षा: 18 मई, 2025

How to download RSMSSB Exam Calendar 2025

1. पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘न्यूज’ सेक्शन में जाए और RSSB परीक्षा कैलेंडर 2025 लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

4. पीडीएफ में आप परीक्षा कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट:

• rsmssb.rajasthan.gov.in

• sso.rajasthan.gov.in

• rssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर की भर्ती

इस बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पिछले साल नवंबर में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न राज्य सरकार के विभागों में जूनियर इंजीनियरों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था। RSMSSB JE भर्ती का उद्देश्य राजस्थान सरकार के विभागों में 1111 पदों को भरना है। बता दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article