RSMSSB CET Result 2024: इस वेबसाइट से डाउनलोड करें राजस्थान सीईटी रिजल्ट, यह रहा तरीका

RSMSSB CET Result 2024: इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, कनिष्ठ सहायक, लिपिक ग्रेड-II, जमादार ग्रेड-II और कांस्टेबल सहित अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी।

RSMSSB CET Result 2024: राजस्थान सीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान सीईटी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RSMSSB CET Result 2024

RSMSSB CET Result 2024

RSMSSB CET Result 2024: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) का आयोजन 22 अक्टूबर, 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2024 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed