एजुकेशन

RSKMP RTE Lottery 2026: निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए लॉटरी आज को, rskmp.in पर मिलेगी आवंटित शाला की जानकारी

RSKMP MP Board RTE Admission 2026 lottery draw on 02 april check shala on rskmp.in: राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र द्वारा आज दोपहर 2 बजे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी संचालित की जायेगी। जिसका सीधा प्रसारण राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share पर किया जायेगा।

Image

निजी स्कूलों में आरटीई दाखिले की लॉटरी

RSKMP MP Board RTE Admission 2026 lottery draw on 02 april check shala on rskmp.in: राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र द्वारा आज दोपहर 2 बजे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी संचालित की जायेगी। जिसका सीधा प्रसारण राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share पर किया जायेगा। आवेदक कार्यक्रम समय दोपहर 2:15 बजे के पश्‍चात उनके बच्‍चों को आवंटित शाला की जानकारी आरटीई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर देख सकेंगे तथा आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उक्‍त जानकारी आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्‍यम से भी भेजी जायेगी।

उल्‍लेखनीय है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(C) के अंतर्गत, गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में, वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा-1 या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा में न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान है। जिसके लिए मध्‍यप्रदेश में पूर्णत: पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवेदन एवं शाला आवंटन ऑनलाइन तरीके से किया जाता है।

इस वर्ष दस्तावेज सत्यापन उपरांत ऑनलाइन लॉटरी हेतु लगभग 1 लाख 78 हज़ार 714 बच्चे ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया हेतु पात्र हुये हैं। ऑनलाइन लॉटरी द्वारा चयनित बच्‍चों को इस वर्ष प्रदेश के पात्र लगभग 22 हज़ार निजी विद्यालयों की 1 लाख 22 हज़ार 551 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। ऑनलाइन लॉटरी में शाला आवंटन के बाद चयनित बच्‍चों के अभिभावकों के द्वारा 3 से 15 अप्रेल 2026 के मध्‍य उन्‍हें आवंटित शालाओं में जाकर अपने बच्‍चों का नि:शुल्‍क प्रवेश कराया जा सकेगा।

यहां देखें सीधा प्रसारण

राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र द्वारा गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी संचालित की जायेगी। सीधा प्रसारण राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share पर किया जायेगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article