एजुकेशन

RRB Technician Result 2025: आरआरबी टेक्नीशियन रिजल्ट का इंतजार, वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

RRB Technician Result 2025: इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्नीशिन के कुल 14298 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2 और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

Image

RRB Technician Result 2025

RRB Technician Result 2025: आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी टेक्नीशियन रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB Technician Result 2025: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 एग्जाम का आयोजन 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को किया गया। वहीं, ग्रेड 3 की परीक्षा 23 दिसंबर, 24 दिसंबर, 26 दिसंबर, 27 दिसंबर, 28 दिसंबर, 29 दिसंबर और 30 दिसंबर 2024 को हुई। बोर्ड द्वारा ग्रेड 3 परीक्षा की आंसर-की 6 जनवरी को जारी की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से आरआरबी टेक्नीशियन रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नतीजे जारी होने के बाद अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RRB Technician Result 2025

  • सबसे पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर टेक्नीशियन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Technician Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्नीशिन के कुल 14298 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 6171 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 1481 पद, ओबीसी के लिए 3469 पद, एससी के 2014 पद और एसटी के लिए 1152 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2 और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article