RRB Technician Exam City Slip 2026 Released: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB Technician Exam City Slip 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (RRB Technician Exam City Slip) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RRB Technician Exam City Slip 2026: आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा कब होगी
बता दें टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड 3 की सीबीटी परीक्षा 6 मार्च, 9 मार्च, 10 मार्च और 13 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्नीशियन ग्रेड 1 के 183 व टेक्नीशियन ग्रेड 3 के कुल 6055 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Technician Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB Technician Grade 1 & Grade 3 Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
RRB Technician Exam Date 2026: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 6 मार्च से शुरू होने जा रही है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि 6 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2 मार्च तक जारी किया जा सकता है। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थियों को यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। ध्यान रहे यहां अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
