एजुकेशन

RRB Section Controller Answer Key 2026 Released: जारी हुआ रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की, rrbcdg.gov.in पर करें डाउनलोड

RRB Railway Section Controller Answer Key 2026 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर (RRB Section Controller Answer Key 2026) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर (RRB Section Controller Answer Key) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

RRB Section Controller Answer Key 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की

RRB Railway Section Controller Answer Key 2026 Released: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB Section Controller Answer Key 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। साथ ही क्वेश्चन पेपर और रिस्पांस शीट भी जारी की (RRB Section Controller Answer Key) गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 5 मार्च 2026 तक का समय दिया गया है।

RRB Section Controller Answer Key: कब हुई थी रेलवे सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती परीक्षा

बता दें आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 11 और 12 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए हजारों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना आवेदन करवाया था। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Section Controller Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Railway Section Controlle Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RRB Section Controller Result: ऐसे होगा रेलवे सेक्शन कंट्रोलर का सेलेक्शन

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगी। यहां सीबैट में सफल होने वाले उम्मीदवार डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

कौन होते हैं रेलवे सेक्शन कंट्रोलर

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भारतीय रेलवे का एक बहुत महत्वपूर्ण पद होता है। वह ट्रेन संचालन को सुरक्षित और समय पर चलाने की जिम्मेदारी संभालते हैं। आसान शब्दों में कहें तो सेक्शन कंट्रोलर किसी खास रेलखंड में ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित करने वाले अधिकारी होते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article