RRB Railway Recruitment 2026 Sarkari Naukri: रेलवे टेक्नीशियन के 6565 पदों पर कल से करें आवेदन, जानें क्वालिफिकेशन से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस

RRB Railway Technician Recruitment 2026, Sarkari Naukri: रेलवे भर्ती बोर्ड के टेक्नीशियन के 6565 पदों पर कल यानी 30 जून से आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

RRB Railway Technician Recruitment 2026, Sarkari Naukri: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Technician Recruitment 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड के टेक्नीशियन के 6565 पदों पर कल यानी 30 जून से आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर (Railway Technician Recruitment) दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए टेक्नीशियन ग्रेड 1 और टेक्नीशियन ग्रेड 3 के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2026 है। यहां आप आरआरबी टेक्नीशियन के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

RRB Railway Technician Recruitment 2026, Sarkari Naukri

RRB Railway Technician Recruitment 2026: रेलवे टेक्नीशियन के 6565 पदों पर निकली वैकेंसी

Railway Tehnician Recruitment 2026 Qualification: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

रेलवे टेक्नीशियन के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं में पास होना चाहिए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो टेक्नीशियन ग्रेड 1 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल होना चाहिए। जबकि टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

End of Feed