RRB NTPC UG Mock Test 2025 Link Active: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा पैटर्न को सेक्शन-वाइज अंकों के साथ अपडेट किया गया है। उम्मीदवारों को तुरंत इसे अच्छे से जांचने की जरूरत है। इस संशोधित पैटर्न के अनुसार, गणित सेक्शन के लिए 30 अंक, सामान्य जागरूकता के लिए 40 अंक और सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति के लिए 30 अंक निर्धारित हैं।
जानें परीक्षा के बारे में: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में 100 अंकों के कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, इसके लिए आपको 90 मिनट (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट) का समय दिया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
कब आएगा एडमिट कार्ड?
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है और एडमिट कार्ड 3 अगस्त, 2025 से उपलब्ध होने की संभावना है, हालांकि बोर्ड ने अपनी तरफ से कोई तारीख नहीं बताई है।
कब है परीक्षा?
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर, 2025 तक आयोजित होने वाली है। यह मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को संशोधित परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और अंकन योजना को समझने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह गणित, सामान्य जागरूकता और सामान्य बुद्धि एवं तर्क सहित सभी खंडों को कवर करता है।
RRB NTPC UG CBT 1 परीक्षा में बैठने से पहले, उम्मीदवार मॉक टेस्ट का अभ्यास करके अपने समय प्रबंधन, सटीकता और आत्मविश्वास में सुधार कर सकते हैं। इन टेस्ट को नियमित रूप से हल करना आपकी तैयारी के स्तर का आकलन करने और आपके प्रदर्शन को बेहतर बनाने का एक स्मार्ट तरीका है।
