RRB NTPC CBT 2 Admit Card: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल CBT 2 की सिटी स्लिप जारी, जानें कब खत्म होगा एडमिट कार्ड का इंतजार

RRB NTPC CBT 2 Admit Card: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा जल्द ही एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Admit Card: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 30 जून को एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती सीबीटी 2 (NTPC Graduate Level CBT 2) परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा शहर स्लिप जारी होने के बाद से अब छात्र बेसब्री से अपने एग्जाम एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। आरआरबी द्वारा एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। जारी होने के बाद उम्मीदवार rrbapply.gov.in से हॉल टिकट लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर पाएंगे।

RRB NTPC CBT 2 Admit Card

RRB NTPC CBT 2 Admit Card कब आएगा (Photo - AI)

कब होगा एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा?

RRB द्वारा NTPC CBT 2 परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई को किया जाएगा। सीबीटी 1 परीक्षा 16 से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसके परिणामों की घोषणा 11 जून को की गई। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार अब 10 जुलाई को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। बता दें कि एनटीपीसी परीक्षा का सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।

End of Feed